डेक्कन को मिली पार्किग की जगह
भास्कर न्यूज,
Nagpur,
October 29, 2009
अब 35 हजार वर्गफीट क्षेत्र मे बनेगा नया एप्रान मिहान के अध्यक्ष आर सी सिन्हा ने ली समीक्षा बैठक मध्यम आय वर्ग के लिए हुई आवास आवटन की लाटरी ।
उपराजधानी के ड़ॉ बाबासाहेब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के भीतर डेक्कन कार्गो के विमानों को पार्किग के लिए जगह आवंटित कर दी गई है । मिहान इंडिया लि. के अध्यक्ष आर सी सिन्हा ने बताया कि डेक्कन 360 अब नागपुर हवाई अड्डे पर एक साथ 6 विमान पार्क कर सकती है । डेक्कन को 2 एयरबस 310 तथा 4 एटीआर मझोले विमानों के पार्किग की जगह दी गई है । उन्होने बताया कि डेक्कन को हैंगर निर्माण के लिए जमीन आवंटन पर फैसला नवंबर महीने में होने वाली मिहान के निदेशक मंडल की बैठक में लिया जाएगा ।
|