»  News - Indore

Click to view enlarge image

2021 तक फूलकर कुप्पा हो जाएगा इंदौर

भास्कर न्यूज ,  Indore,  July 12, 2009


बढती आबादी के लिहाज से करना होगी तैयारी 2021 तक शहर फूलकर कुप्पा हो जाएगा । जनसंख्या 40 लाख और क्षेत्र 134 से बढकर 274 वर्ग किमी होगा । विश्व जनसंख्या दिवस पर सिटी भास्कर ने विशेषज्ञों के साथ आगामी जरूरतों को स्केन किया । शहर की आबादी 2.4 फीसदी की दर से बढ रही है । 2021 तक 13 गांव और शामिल हो जाएंगे । मास्टर प्लान 2021 के अनुसार फिलहाल निगम क्षेत्र की जनसंख्या 15 लाख 35 हजार है, जो बढकर 40 लाख होने का अनुमान है ।


Click to view enlarge image



Click to view enlarge image

जनवरी से एसी सिटी बस

भास्कर न्यूज ,  Indore,  July 11, 2009


चंद महीनों बाद शहर की सडकों पर विदेशों की तरह आटोमेटिक गेट वाली एयर कंडीशन सिटी बस नजर आएगी । फिलहाल 20 एसी बस चलाई जाएंगी, जिनके रूट और स्टाँप अलग होंगे । तीन दिन में ड्रायवर कंडक्टर की माँनिटरिंग के लिए हेल्प लाइन नंबर शुरू किया जा रहा है ।


Click to view enlarge image



Click to view enlarge image

अंतरराष्ट्रीय उडान के लिए इंदौर को प्राथमिकता

भास्कर न्यूज ,  Indore,  July 10, 2009


नई कार्गो सेवाए शुरू हो सकती है 5 हजार करोड रुपए के बोर्ड जारी करेगा एअरपोर्ट प्राधिकरण अंतरराष्ट्रीय उडान के लिए इंदौर व भोपाल दोनों शहर दावेदारी कर रहे है । एअर ट्रैफिक के हिसाब से तय किया जाएगा कि पहले अंतरराष्ट्रीय उडान किसे मिलेगी । आर्थीक मंदी से बचने के लिए विमानपत्तन प्राधिकरण 5 हजार करोड रुपये के बांड जारी करेगा । यह बात भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन वी.पी. अग्रवाल ने कही । वे यहां देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर नई टर्मिनल बिल्डिंग व रन वे क्षेत्र का निरीक्षण करने आए थे ।


Click to view enlarge image



Click to view enlarge image

इंदौर में निवेश की नई उड़ान

भास्कर न्यूज ,  Indore,  July 09, 2009


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में पूंजी निवेश के लिए जरूरत पड़ी तो औद्योगिक नीति में बार बार परिवर्तन किए जाएंगे । मुख्यमंत्री पीथमपुर में ल्यूगांग इंडिया द्वारा निर्मित हैवी अर्थ मूवर मशीन के निर्माण हेतु स्थापित प्लांट के उद् घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे । सरकार की निवेश के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए एक पसंदीदा राज्य है । 175 करोड़ की लागत से बना प्रदेश में यह चीन का पहला निवेश है । उन्होंने बताया कि ल्यूगांग कंपनी यहां 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी । कार्यक्रम में ल्यूगांग कंपनी के अध्यक्ष जेंग ग्यू गांग, लियो लिजी सिटी के मेयर झेंग झू कंग और ट्रॉयफेक के एमडी प्रवीण गर्ग सहित कई उद्योगपति मौजूद थे ।


Click to view enlarge image



Click to view enlarge image

ल्यूगांग इंडिया संयंत्र का शुभारंभ आज

भास्कर न्यूज ,  Indore,  July 08, 2009


मेसर्स ल्यूगांग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की पीथमपुर स्थित हैवी अर्थ मूवर मशीन के निर्माण के लिए स्थापित उद्योग का शुभारंभ बुधवार 8 जुलाई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा। मेसर्स ल्यूगांग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पीथमपुर जिला धार में भूमि आवंटन के पशचात आठ महीनों में निर्माण कार्य पूर्ण कर उत्पादन प्रारंभ किया गया है । इस परियोजना में लगभग 175 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में यह पहली चीनी परियोजना है ।


Click to view enlarge image



Previous     1  2    Next

Page - 1  of  2


Project Search
Click to view Project
Investrack Magazine


  Brought to you
    by Vastuland


Resale Service