फोरलेन के लिए प्रक्रिया शुरु
भास्कर न्यूज ,
Bilaspur,
August 04, 2009
बिलासपुर रायपुर फोरलेन कि प्रक्रिया प्रांरभ कर दी गई है । फोरलेन बनने से न्यायधानी से राजधानी तक का सफर करने वालो का समय बचने के साथ- साथ काम भी जल्दी पूरा होगा । इससे लोगो को आर्थिक और मानसिक दोनों ही तरह की तकलीफ से निजात मिल जाएगी । फोरलेन के फिजिबिलिटी टेस्ट के लिए निविदा आमंत्रित की गई है । पूर्व में बुलाई गई निविदा अमान्य कर नए सिरे से इसकी प्रक्रिया प्रांरभ की गई है ।
|